Uttar Pradesh : बुलंदशहर में कांग्रेसियों ने बैंड की धुन पर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, किया वृक्षारोपण

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में डीएवी कॉलेज में बैंडबाजे की धुन पर हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों पर डांस करते हुए केक काटा और एक-दूसरे को खिलाया। इस दौरान राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की गई।
जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने कहा कि राहुल गांधी देश में लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रहे हैं। उन्होंने नफरत के माहौल में मोहब्बत और भाईचारे का संदेश देकर राजनीति को नई दिशा दी है। देश और संविधान बचाने के लिए आज राहुल गांधी और कांग्रेस को मजबूती देना समय की जरूरत है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, राकेश भाटी, राजकुमार पंडित, भजनलाल और साजिद गाजी ने कहा कि राहुल गांधी आज युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और वंचित वर्गों की आवाज बनकर उभरे हैं। कांग्रेस नेता वीरेंद्र शर्मा, नरेंद्र चौधरी, मनोज शर्मा, मनीष चतुर्वेदी और नईम मंसूरी ने कहा कि उनका संघर्ष सत्ता के लिए नहीं, बल्कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए है।
जन्मदिन के मौके पर कांग्रेसियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाने और आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम में सुभाष गांधी, राकेश भाटी, नरेंद्र चौधरी, किशन चौधरी, राजकुमार पंडित, भजनलाल, आदर्श देव शर्मा, नईम मंसूरी, साजिद गाजी, सचिन वशिष्ठ, लुकमान चौहान, विनेश बाल्मिकी, देशदीपक भारद्वाज, अनुपम भारद्वाज, इस्लामुद्दीन सैफी, इशू शर्मा, गुरुबचन सिंह, जुबेर फारूकी, अभिलाष बाल्मिकी, हाफिज जीशान, तालिब सैफी, रवि बाल्मिकी, शादाब, जावेद चौहान, आरजू, डॉ. शुजात, अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।





