Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Krishna Nagar: विकास, विश्वास और जनकल्याण का संगम बना तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ

Krishna Nagar: विकास, विश्वास और जनकल्याण का संगम बना तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ

रिपोर्ट: रवि डालमिया

नई दिल्ली के कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय विशाल ‘जन कल्याण शिविर’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। गीता कॉलोनी के 17 ब्लॉक स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं को आम जनता तक सरल और सुलभ तरीके से पहुंचाना रहा।

शिविर के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में लोगों को एक ही स्थान पर कई सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

कृष्णा नगर के विधायक डॉ. अनिल गोयल ने शिविर का निरीक्षण किया और वहां मौजूद नागरिकों तथा अधिकारियों से संवाद किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनसेवा और सुशासन को मजबूत करने के लिए इस प्रकार के शिविर अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की।

कार्यक्रम में गांधी नगर सब-डिवीजन के एसडीएम जितेंद्र, संगठन से भूषण टक्कर, विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अधिकारियों ने लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर लाभ उपलब्ध कराने का कार्य किया।

शिविर में आधार कार्ड पंजीकरण एवं अपडेशन, आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण, राशन कार्ड, पिंक कार्ड और ई-श्रम कार्ड से संबंधित सेवाएं प्रदान की गईं। इसके अलावा पीएम स्वनिधि योजना और पीएम-उदय योजना से जुड़ी जानकारी और पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के दस्तावेजों का अद्यतन कार्य भी शिविर में किया गया।

जनसुविधाओं को और अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से दिल्ली जल बोर्ड के अंतर्गत जल कनेक्शन नियमितीकरण, हाउस टैक्स संबंधी सहायता, पीएम सूर्य घर योजना के तहत सौर ऊर्जा से जुड़ी जानकारी तथा एमएसएमई और उद्योगों के लिए ऋण सुविधाओं से संबंधित सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत लोगों को निःशुल्क पौधे वितरित किए गए।

शिविर में पहुंचे सैकड़ों स्थानीय निवासियों ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से सीधे संवाद कर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एक ही स्थान पर कई सरकारी सेवाएं उपलब्ध होने से समय और संसाधनों की बचत हुई है तथा सरकारी योजनाओं तक पहुंच पहले की तुलना में अधिक आसान हो गई है।

आयोजकों के अनुसार जन कल्याण शिविर का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि शिविर अगले दिन भी जारी रहेगा और क्षेत्रवासियों से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई है।

विधायक डॉ. अनिल गोयल ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे जनसेवा कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचेगा और विकसित, सशक्त तथा आत्मनिर्भर कृष्णा नगर के निर्माण का संकल्प और मजबूत होगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें