Bihar : 34 वर्ष पुरानी धमौल पुलिया बारिश में ढही, तीन प्रखंडों का संपर्क टूटा

Nawada (मृत्युंजय) : जिले के रजौली प्रखंड अंतर्गत लेंगुरा पंचायत के उमराव बिगहा मोड़ स्थित धमौल पैन पर बनी लगभग 34 वर्ष पुरानी पुलिया सोमवार सुबह बारिश के पानी के दबाव में ढह गई। पुलिया टूटने से रजौली के दर्जनों गांवों के साथ-साथ सिरदला, नरहट और अकबरपुर प्रखंडों का संपर्क भी प्रभावित हो गया है। यह सड़क तारगीर बाजार को केंदुआ स्थित फोरलेन से जोड़ती थी।

ग्रामीणों ने बताया कि दो माह पहले सड़क मरम्मत के दौरान समाजसेवी शिव शंकर कुमार और पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने जर्जर पुलिया के निर्माण की मांग की थी, लेकिन संवेदक ने इसे अपने कार्यक्षेत्र से बाहर बताकर अनदेखा कर दिया था। अब पुलिया गिरने से उमराव बिगहा, जमालपुर, पसरैला, रापुर, माधोपुर, दादपुर, औरैया, पतरंग, देवघटी और सलेमपुर सहित कई गांवों के लोगों को भारी परेशानी हो रही है। छात्र-छात्राओं को भी स्कूल और कॉलेज जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि कनीय अभियंता को ह्यूम पाइप डालकर तत्काल आवागमन बहाल कराने का निर्देश दिया गया है। वहीं बीडीओ संजीव झा ने कहा कि पंचायत समिति सदस्य का आवेदन प्राप्त हुआ था और नई पुलिया निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img