कालका में हरीश गुज्जर की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा, बारिश में उमड़ा युवाओं का जन सैलाब

रिपोर्ट: कोमल रमोला
कालका, 10 अगस्त : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा हरियाणा के प्रदेश मंत्री हरीश गुज्जर ने कहा कि भारत का गौरव तिरंगा झंडा देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले देशभक्तों को श्रद्धांजलि देने का प्रतीक है। आज कालका रेलवे ग्राउंड से अपनी तिरंगा यात्रा शुरू करने के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए श्री गुर्जर ने कहा कि तिरंगा झंडा हर भारतीय के लिए सम्मान का पात्र है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में देशभक्तों ने अपना बलिदान देकर भारतीय ध्वज का सम्मान बरकरार रखा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में स्थापित भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने तिरंगे झंडे का सम्मान विदेशी स्तर पर स्थापित किया है।

श्री हरीश गुज्जर द्वारा रेलवे ग्राउंड से काली माता मंदिर तक निकली यह तिरंगा यात्रा विभिन्न क्षेत्रों में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। आश्चर्य की बात यह थी कि भारी बारिश के बावजूद लोगों ने इस यात्रा को पूरा समर्थन दिया और अंतिम क्षण तक मौजूद रहे। मंदिर के बाहर भी भारी गिनती में मौजूद महिलाओं ने गुज्जर के राखी बांध कर उनकी यात्रा में जोश भर दिया।

श्री गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रदर्शन ने न केवल देश भर में बल्कि हरियाणा में भी शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हित में बड़ी-बड़ी योजनाएं लागू की गई हैं। इसके अलावा राज्य की बीजेपी सरकार ने भी हरियाणा के लिए व्यापक स्तर पर योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों राज्य में किये गये विकास कार्यों की बदौलत यह स्पष्ट हो गया है कि अगली बार भी राज्य में भाजपा की ही सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि यदि पार्टी उन्हें इस क्षेत्र की सेवा करने के लिए समय देगी तो वे क्षेत्र के विकास के लिए निचले स्तर से जानकारी लेकर प्राथमिकता के आधार पर हर कार्य का समाधान करेंगे. उन्होंने कहा कि हलके के विकास के लिए उनके मन में बड़ी योजनाएं हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img