उत्तर प्रदेश, नोएडा: फ्लैट में लगी आग, 15 साल का बेटा फंसा

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा में एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। आग में 15 साल का लड़का फंस गया। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, घर में रखा कॉस्मेटिक का सामान जलकर राख हो गया।

आग बुधवार सुबह बजे बिल्डिंग के पांचवें फ्लोर पर लगी। घर में बेटा अकेला था। उसके मम्मी-पापा दुकान पर गए थे। शुरुआती जांच में एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगनी बताई जा रही है। बिसरख थाना क्षेत्र स्थित वृंदावन गार्डन सोसाइटी की है।
वृंदावन गार्डन सोसाइटी की में हरीश कालरा का अपना मकान है। वह बिल्डिंग के पांचवें फ्लोर पर रहते हैं। हरीश कालरा ने बताया कि घर से 3-4 किलोमीटर दूर मेरी कॉस्मेटिक की दुकान है। बुधवार को पूजा करने के बाद करीब 10 बजे मैं और मेरी पत्नी दुकान पर चले गए। 11 बजे सूचना मिली कि घर में आग लग गई है। हम लोग वहां से आए तो देखा घर से आग लपटें और धुआं निकल रहा था। मेरे बेटे को पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाल लिया था। घर में कॉस्मेटिक का सामान रखा था। उसी वजह से आग ज्यादा से ज्यादा फैलती चली गई।

आग की लपटें देख पहुंचे पड़ोसी

पड़ोसियों ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे फ्लैट से धुआं और लपटें उठती दिखाई दीं। धुआं देखकर हम लोगों ने शोर मचाया। मौके पर जाकर घर का दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। काफी देर तक दरवाजा पीटते रहे।
इसके बाद हम लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। पूरे मकान में धुआं भरा था। आग की लपटें उठ रही थी। उसमें फंसे बच्चे को किसी तरह बाहर निकाला। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक फ्लैट में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया था।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में एसी में शॉर्ट सर्किट को वजह बताया जा रहा है। जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आग बुझाई गई। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि शाहबेरी स्थित एक फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली। आग को फायर ब्रिगेड की मदद से बुझा दिया गया है। फ्लैट के अंदर एक रूम में कॉस्मेटिक का सामान रखा हुआ था, जो जल गया है। फ्लैट के मंदिर में दीपक जल रहा था, जिससे आग लगना प्रतीत हो रहा है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img