Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

न्यायखंड में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बरकरार

सीवर ओवरफ्लो समेत तमाम समस्याओं को लेकर पांच सोसाइटियों के लोगों ने रविवार को प्रदर्शन करते हुए एनएच-नौ के पास डेढ़ घंटे तक जाम लगाया था।
इंदिरापुरम के न्यायखंड एक में रविवार को लोगों के प्रदर्शन के बाद भी सीवर ओवरफ्लो की समस्या बरकरार

अमर सैनी
गाजियाबाद। इंदिरापुरम के न्यायखंड एक में रविवार को लोगों के प्रदर्शन के बाद भी सीवर ओवरफ्लो की समस्या बरकरार है। सीवर के साथ नालों का पानी भी सड़कों पर बह रहा है। इस कारण यहां गंदगी और बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। इस समस्या को लेकर अभयखंड फेडरेशन ने भी विरोध जताया है।
सीवर ओवरफ्लो समेत तमाम समस्याओं को लेकर पांच सोसाइटियों के लोगों ने रविवार को प्रदर्शन करते हुए एनएच-नौ के पास डेढ़ घंटे तक जाम लगाया था। पुलिसकर्मियों से लोगों की नोकझोंक के बाद अधिकारियों ने सफाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था।

यहां रहने वाले इंद्रजीत कहना है कि सोमवार को भी सीवर ओवरफ्लो होता रहा। यहां नाले-नालियों की सफाई नहीं हुई है। इनका पानी भी सड़कों पर बह रहा है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। गंदे पानी के साथ बारिश का पानी भी कई जगह इकट्ठा है, जिस कारण डेंगू-मलेरिया फैलने का डर बना हुआ है। अधिकारी अभी भी आश्वासन ही दे रहे हैं। अमित सचान ने बताया कि समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और आने वाले दिनों में यदि जोरदार बारिश हुई तो घरों में पानी भरेगा। अभयखंड फेडरेशन के महासचिव आरपी जोशी का कहना है कि समस्या बढ़ी तो लोग दोबारा सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। जीडीए के सहायक अभियंता पीयूष सिंह का कहना है कि सीवर लाइन की सफाई कराकर जल्द समस्या का निवारण कराया जाएगा।

कैला भट्टा में भी समाधान नहीं हुआ : वार्ड-95 के कैला भट्टा में सीवर की समस्या का समाधान नहीं हो रहा। पार्षद रूकसाना ने बताया कि कई बार निगम अधिकारियों से शिकायत की, लेकिव समाधान नहीं हो रहा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *