Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूस

Uttar Pradesh : हापुड़ में अस्पताल ले जाते समय पुलिस की पिस्टल छीनकर भागा 1 लाख का इनामी, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

Hapur News : हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में 85 लाख रुपये की लूट के मामले में वांछित चल रहे एक लाख रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अस्पताल ले जाते समय पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग की और खेतों की ओर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 15 दिसंबर 2025 को सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास हाईवे पर बदमाशों ने एक कलेक्शन एजेंट से 85 लाख रुपये की लूट की थी। मामले का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस ने घटना में शामिल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वारदात में शामिल अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी इस्तेख़ार पुत्र काबली फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एडीजी मेरठ जोन की ओर से एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस के अनुसार, जनपदीय स्वाट टीम ने इस्तेख़ार को गिरफ्तार कर थाना पिलखुवा लाया था। रात में आरोपी ने पेट में दर्द होने की बात कही। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे चिकित्सकीय जांच के लिए सीएचसी पिलखुवा लेकर जा रहे थे। जीएस फाटक के पास आरोपी ने एक उपनिरीक्षक की पिस्टल छीन ली और पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करते हुए खेतों की ओर भागने लगा।

पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में दोबारा गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस से छीनी गई पिस्टल, नौ खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

क्षेत्राधिकारी पिलखुवा के अनुसार, घायल आरोपी को पहले सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिलाया गया, इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट और डकैती समेत आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें