Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : धौलाना की नमकीन फैक्ट्री में मिला मानकों से खिलवाड़, विभाग ने जब्त किया 1750 किलो बेसनMathura : मथुरा के बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का बड़ा खेल, पति-पत्नी को एक ही विद्यालय में तैनातीMathura : अखिलेश यादव कर रहे सरेंडर, योगी को चुनौती देने वाले पीछे हटे- श्रीकांत शर्माGTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्ट

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में शराब की दुकान से चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

Hapur News : हापुड़ के धौलाना पुलिस ने शराब की दुकान से चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक नाबालिग है। पुलिस ने आरोपियों से 44 हजार रुपये नकद, चोरी किया एलसीडी टीवी और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की है। 31 अगस्त को ग्राम कंदौला में स्थित देशी शराब की दुकान में चोरी हुई थी, जिसमें चोरों ने आधी रात को दुकान का ताला तोड़कर नकदी और सामान चुरा लिया था।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और मुखबिर नेटवर्क को सक्रिय किया, जिसके बाद महाराणा प्रताप गेट पर दोनों चोरों को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी में एक की पहचान दीपक उर्फ राजकुमार के रूप में हुई है, जो मेरठ के कुराली गांव का रहने वाला है और फिलहाल पिलखुवा के भोलापुरी में रहता है।

सीओ धौलाना अनीता चौहान के अनुसार, दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और नाबालिग आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस इनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें