Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में ड्रग्स पेडलर गिरफ्तार, 2 किलो 316 ग्राम गांजा बरामद

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में ड्रग्स पेडलर गिरफ्तार, 2 किलो 316 ग्राम गांजा बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली की एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड और कल्याणपुरी थाना पुलिस की टीम ने एक ड्रग्स पेडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2 किलो 316 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। डीसीपी अभिषेक धानिया ने बताया कि आरोपी की पहचान कल्याणपुरी निवासी प्रदीप उर्फ बाबा के रूप में हुई है।
एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड को सूचना मिली थी कि कल्याणपुरी 11 ब्लॉक झुग्गी बस्ती के पास एक व्यक्ति गांजा बेचने के लिए जा रहा है। इस पर एंटी नारकोटिक्स स्क्वायड और कल्याणपुरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी कर प्रदीप उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान उसके बैग से 2 किलो 316 ग्राम गांजा बरामद हुआ। डीसीपी ने बताया कि आरोपी पहले से पेशेवर अपराधी है और उसके खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img