उत्तर प्रदेश : निर्माण कार्य की खामियों पर भड़के विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया, अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया का गुरुवार को एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ब्रजघाट स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक कार्य की गुणवत्ता देखकर काफी नाराज हो गए और मौके पर मौजूद अधिकारियों से जवाब-तलब किया।

मिली जानकारी के अनुसार, गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में पर्यटन विभाग द्वारा कार्यदायी संस्था के माध्यम से करोड़ों रुपये की लागत से कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें अमेजिंग पार्क, लेजर लाइट फव्वारा, सड़कें, आरती स्थल के लिए टीन शेड और मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण शामिल है। गुरुवार को विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ब्रजघाट पहुंचे और इन सभी निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कई निर्माण कार्यों में खामियां मिलने पर विधायक का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मौके पर मौजूद जेई, प्रोजेक्ट मैनेजर समेत अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और कार्य की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान की पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img