स्कूल में डिजिटल रेप मामले में 50 पन्नों का आरोप पत्र कोर्ट में पेश

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-27 स्थित कैंब्रिज स्कूल के परिसर में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ हुए डिजिटल रेप मामले में पुलिस ने 50 पन्नों का आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को नामित किया है। जिनमें मुख्य आरोपी, घटना को दबाने वाला कार्यालय प्रशासक और क्लास टीचर शामिल हैं।

करीब डेढ़ माह पहले कैंब्रिज स्कूल में पढ़ने वाली तीन वर्षीय मासूम बच्ची अचानक गुमसुम रहने लगी। इसके चलते उसके परिजनों ने उसे डॉक्टर के पास ले जाने का निर्णय लिया। जहां पता चला कि स्कूल में काम करने वाले एक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। इसके बाद पीड़ित बच्ची के परिवार ने सेक्टर-20 थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निठारी निवासी नित्यानंद को गिरफ्तार किया। जो स्कूल में स्वीपर के रूप में कार्यरत था। बच्ची के साथ डिजिटल रेप के बाद उसके अभिभावकों ने स्कूल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटना को छिपाने में संलिप्त कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की। क्लास टीचर मधु मेनघानी और कार्यालय प्रशासक दयामय महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

डीसीपी रामबदन सिंह का बयान

डीसीपी रामबदन सिंह ने इस मामले की अपडेट देते हुए कहा कि पीड़ित बच्ची को शीघ्र न्याय दिलाने के उद्देश्य से पुलिस ने साक्ष्य और 12 गवाहों के आधार पर 50 पन्नों का आरोप पत्र तैयार किया है। जिसे न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है। डीसीपी ने बताया कि न्यायालय में जल्द ही आरोप तय किए जाएंगे और उसके बाद केस की सुनवाई शुरू होगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img