Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi: शाहदरा में तरुण खटीक को श्रद्धांजलि, खटीक समाज ने निकाला कैंडल मार्च और न्याय की मांग

Tarun Khatik news, Shahdara candle march, justice for Tarun Khatik,

Delhi: शाहदरा में तरुण खटीक को श्रद्धांजलि, खटीक समाज ने निकाला कैंडल मार्च और न्याय की मांग

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले में खटीक समाज के लोगों ने 24 वर्षीय युवक तरुण खटीक की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। गीता कॉलोनी और शास्त्री नगर इलाके में स्थित सरोजिनी नायडू पार्क में आयोजित इस कैंडल मार्च में समाज के हजारों लोग शामिल हुए और दिवंगत युवक को श्रद्धांजलि देते हुए न्याय की मांग की।

बताया जा रहा है कि 4 मार्च को होली के दिन पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर स्थित जे.जे. कॉलोनी में खटीक समाज के युवक तरुण खटीक की दिनदहाड़े निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से समाज में गहरा दुख और आक्रोश देखा जा रहा है। इसी घटना के विरोध में और दिवंगत युवक को श्रद्धांजलि देने के लिए खटीक समाज के लोगों ने शांतिपूर्ण कैंडल मार्च का आयोजन किया।

यह कैंडल मार्च चामुंडा माता मंदिर से शुरू होकर सरोजिनी नायडू पार्क तक निकाला गया। मार्च के दौरान लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर तरुण खटीक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही लोगों ने प्रशासन से मांग की कि इस मामले में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिनिधि टिंका तोमर खटीक ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि समाज सरकार और प्रशासन से मांग करता है कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उनका कहना था कि आरोपियों को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी नाराजगी जाहिर की और प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर जल्द न्याय दिलाने की अपील की। समाज के लोगों का कहना है कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें