Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नई दिल्ली: बुजुर्ग के गॉल ब्लैडर से निकले 5186 स्टोन

-दिल्ली-एनसीआर में सामने आया सर्वाधिक गॉलस्टोन्स का मामला
-दिल्ली-एनसीआर में सामने आया सर्वाधिक गॉलस्टोन्स का मामला

नई दिल्ली, 22 मई : फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम के डॉक्टरों ने एक दुर्लभ सर्जरी कर 70 वर्षीय मरीज को ना सिर्फ पित्ताशय (गॉल ब्लैडर) की पथरी से निजात दिलाई है। बल्कि 5,186 पत्थरों से भरे पित्ताशय की बाहरी परत को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचाए बिना पेट से बाहर निकालने में भी सफलता पाई है।

दरअसल, बुजुर्ग मरीज पिछले कई साल से गॉलस्टोन्स की समस्या से जूझ रहे थे। उन्हें पेट में तेज दर्द, बीच-बीच में बुखार आने, भूख न लगने और कमजोरी की शिकायत के साथ सीने में भारीपन भी महसूस हो रहा था। उनका दर्द लगातार बढ़ रहा था और जब दर्द, उनके नियंत्रण से बाहर हो गया, तो उन्हें नाजुक हालत में फोर्टिस गुरुग्राम ले जाया गया। अस्पताल के गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ओंकोलॉजी विभाग के डॉ. अमित जावेद ने तुरंत मिनीमली इनवेसिव लैपरोस्कोपिक सर्जरी करने का फैसला किया।

डॉ. जावेद ने जीआई ओंकोलॉजी सर्जन डॉ. नरोला येंगर और टीम के साथ मरीज की गॉल ब्लैडर की सर्जरी संपन्न की और पित्ताशय की थैली में जमा हजारों गॉलस्टोन्स को निकालकर बुजुर्ग की वर्षों पुरानी तकलीफ को दूर किया। उन्होंने बताया कि पित्त की थैली पथरी से भरी होने के कारण पित्ताशय का आकार सामान्य से तीन गुना ज्यादा हो गया था। सर्जरी के दौरान हल्की सी असावधानी पित्ताशय को नुकसान पहुंचा सकती थी। नतीजतन पथरी के हजारों टुकड़े मरीज के पूरे पेट में फैल जाते जो गंभीर स्थिति पैदा कर सकते थे।

डॉ. अमित ने कहा, यह मामला भले ही अभूतपूर्व न रहा हो मगर मरीज के पित्ताशय में भारी संख्या में मौजूद स्टोन्स ने इस मामले को दुर्लभ बना दिया। ये स्टोन्स आमतौर पर कोलेस्ट्रॉल से बने होते हैं और प्रायः इनका संबंध मोटापे तथा अधिक-कोलेस्ट्रॉल युक्त खुराक से होता है। उन्होंने एक रोचक बात भी बताई कि मरीज की बेहद नाजुक सर्जरी करने में तो सिर्फ 60 मिनट लगे लेकिन पथरी (5186 स्टोन) की गिनती करने में करीब 6 घंटे का समय लग गया।

एनसीआर में सामने आया सर्वाधिक गॉलस्टोन्स का मामला
गुरुग्राम में मरीज के पित्ताशय से 5186 स्टोन निकालने का मामला अनूठा है। इससे पहले मई 2022 में हैदराबाद के एक 56 वर्षीय शख्स के किडनी से पथरी के 206 टुकड़े निकाले गए हैं। अक्टूबर 2021 में बेंगलुरु के 32 वर्षीय एक तकनीकी विशेषज्ञ के पित्ताशय में 1,000 से ज्यादा पित्त पथरी पाई गई। अगर पथरी के बड़े साइज की बात करें तो जून 2023 में श्रीलंका के कोलंबो में एक मरीज के गुर्दे से 13.372 सेंटीमीटर आकार की पथरी निकाली गई है। जो दुनिया की सबसे बड़ी पथरी के तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें