Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का आरोप, उपभोक्ताओं को OTP भेजकर सिलेंडर गायब; गोदाम सील

Hapur News : हापुड़ जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। किठौर रोड स्थित ग्राम टियाला में संचालित महेंद्र गैस सर्विस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को गैस डिलिवरी का OTP भेजकर सिलेंडर कहीं और सप्लाई करने का आरोप लगा है। शिकायतों के बाद पूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी कर एजेंसी के गोदाम को सील कर दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामले में एजेंसी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से महेंद्र गैस सर्विस से जुड़े उपभोक्ता लगातार गैस न मिलने की शिकायत कर रहे थे। लोगों का कहना था कि उनके मोबाइल फोन पर गैस डिलिवरी का OTP और मैसेज तो आ जाता है, जिससे यह प्रतीत होता है कि सिलेंडर डिलिवर हो चुका है, लेकिन जब वे एजेंसी या गोदाम पर सिलेंडर लेने पहुंचते हैं तो उन्हें गैस उपलब्ध नहीं कराई जाती।

बृहस्पतिवार सुबह भी एजेंसी के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और गैस न मिलने को लेकर नाराजगी जताई। सूचना मिलने पर आपूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों से शिकायतें दर्ज करनी शुरू कीं। जांच के दौरान करीब 60 से अधिक उपभोक्ताओं ने लिखित और मौखिक शिकायत दर्ज कराई। सभी उपभोक्ताओं का कहना था कि उनके मोबाइल पर गैस डिलिवरी का संदेश भेजा गया था, लेकिन वास्तविकता में उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिला।

लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर अधिकारियों को कालाबाजारी की आशंका हुई और एजेंसी के गोदाम की जांच शुरू की गई। जब अधिकारियों की टीम ने गोदाम का निरीक्षण किया तो वहां गैस सिलेंडर नहीं मिले। इससे टीम को संदेह हुआ कि जब उपभोक्ताओं को गैस नहीं दी गई और गोदाम भी खाली मिला तो सिलेंडर आखिर कहां सप्लाई किए गए।

जांच के दौरान टीम ने एजेंसी संचालक से स्टॉक और वितरण से संबंधित रिकॉर्ड भी मांगा, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और जांच में भी सहयोग नहीं किया। इसके बाद पूर्ति विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गोदाम को सील कर दिया।

जिले में गैस आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी के लिए सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी की ओर से अधिसूचना जारी कर गैस वितरण व्यवस्था की निगरानी के लिए जिला पूर्ति अधिकारी, एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया है।

इसके साथ ही गैस बुकिंग, डीजल और पेट्रोल से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किए गए हैं। उपभोक्ता 0122-230835, 0122-2304834 और 1077 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

पूर्ति विभाग के अनुसार यदि कामर्शियल गैस सिलेंडर की कमी या अन्य समस्या हो तो संबंधित कंपनियों के सेल्स मैनेजर से भी संपर्क किया जा सकता है। भारत गैस के लिए प्रमोद कुमार, इंडेन के लिए प्रिया अग्रवाल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के लिए महेंद्र कुमार मीना से संपर्क किया जा सकता है।

जिला पूर्ति अधिकारी सीमा बालियान ने बताया कि टियाला स्थित महेंद्र गैस सर्विस एजेंसी में गैस की कालाबाजारी की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं। उपभोक्ताओं के मोबाइल पर डिलिवरी संदेश भेजे गए थे, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं दिए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए गोदाम को सील कर दिया गया है और एजेंसी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें