Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : जमीन के नाम पर भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, रुपये मांगने पर जानलेवा हमला

Hapur News : हापुड़ में थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव श्यामपुर में जमीन बेचने के नाम पर भाजपा नेता से 28 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव श्यामपुर निवासी भाजपा नेता और गन्ना समिति हापुड़ के चेयरमैन कुनाल चौधरी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वर्ष 2019 में गांव के ही बलजीत सिंह और उसके दोनों बेटे विमल कुमार उर्फ बबली तथा बादल सिंह उनके पास आए थे। उन्होंने अपनी आपातकालीन जरूरत बताते हुए एक बीघा खेती की जमीन बेचने की बात कही। पुरानी पहचान और भरोसे के चलते कुनाल चौधरी ने जमीन खरीदने के लिए 28 लाख रुपये में सौदा तय कर लिया।

पीड़ित के अनुसार मई 2019 में उन्होंने अपने इंडियाना ब्रिक फील्ड भट्ठे के चालू खाते से छह लाख रुपये विमल कुमार उर्फ बबली के निजी बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जून 2019 में शेष 22 लाख रुपये बलजीत सिंह और उसके दोनों बेटों को अपने घर पर ही नकद दे दिए। उस समय इस लेन-देन के दौरान परिचित बिजेंद्र सिंह और मोहित भी मौजूद थे। आरोपियों ने भरोसा दिलाया था कि फसल कटने के बाद अगले महीने जमीन का बैनामा करा दिया जाएगा।

कुनाल चौधरी का कहना है कि काफी समय बीतने के बाद भी आरोपियों ने जमीन का बैनामा नहीं कराया। जब भी उनसे इस बारे में पूछा गया, वे हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर बात को टालते रहे। बाद में गांव के कुछ लोगों से जानकारी मिली कि आरोपियों ने उसी जमीन के नाम पर अन्य लोगों से भी रुपये ले रखे हैं और कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर रजिस्टर्ड एग्रीमेंट भी कर रखा है। इसके बाद उन्हें अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ।

पीड़ित का आरोप है कि 19 अप्रैल 2025 को वह अपने भाई के साथ गांव में बलजीत सिंह और उसके बेटों से रुपये वापस मांगने गया था। इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विमल कुमार उर्फ बबली ने डंडा उठाकर उनके सिर पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह बच गए। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें और उनके भाई को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया।

शिकायत में यह भी बताया गया है कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। विमल कुमार उर्फ बबली पहले भी थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गंभीर मामले में जेल जा चुका है, जबकि रुपये लेने के बाद बादल सिंह विदेश भागकर इटली चला गया है।

थाना हापुड़ देहात प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें