वारदात, नोएडा: युवक ने लिव इन पार्टनर को उतारा मौत के घाट

अमर सैनी
वारदात, नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र के देवला गांव में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक युवक ने अपनी लिव इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना सोमवार दोपहर की है। बताया जा रहा है कि सबसे पहले मकान मालिक ने युवती का शव कमरे में जमीन पर पड़ा देखा था। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बलिया की रहने वाली 19 वर्षीय अंजलि सूरजपुर थाना क्षेत्र के देवला गांव में किराए के मकान में संतोष के रहती है। दोनों लिव इन में रहते थे। सोमवार दोपहर युवती का शव कमरे में जमीन पड़ा मिला। जबकि संतोष मौके से गायब था। पुलिस ने घटनास्थल की गहनता से छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूछताछ में मकान मालिक ने बताया कि युवती पिछले करीब चार महीने से यहां किराए पर रह रही थी। इससे पहले वह कहां रह रही थी उन्हें नहीं पता। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह अंजलि के चाचा से संपर्क किया। बातचीत करने पर पता चला कि आरोपी संतोष भी बलिया का रहने वाला है। अंजलि और संतोष एक-दूसरे को पहले से जानते थे।

वाराणसी से कर रही थी बीबीए
पुलिस जांच में पता चला है कि अंजलि वाराणसी से बीबीए कर रही थी। परिजनों ने संतोष पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि परिजनों ने संजय के खिलाफ शिकायत दी है। संतोष की तलाश की रही है। पुलिस की दो टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं, उसे गिरफ्तार करने के बाद हत्या की वजह का पता चल पाएगा।

Read More: ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img