Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Car Fire: चलती कार में अचानक लगी आग, सेक्टर-36 अंडरपास पर मचा हड़कंप, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान

Noida Car Fire: चलती कार में अचानक लगी आग, सेक्टर-36 अंडरपास पर मचा हड़कंप, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान

नोएडा के सेक्टर-36 अंडरपास में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चलती हुई एक कार में अचानक आग लग गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब स्विफ्ट डिज़ायर कार सेक्टर-36 अंडरपास से सेक्टर-18 की ओर जा रही थी। कार में सवार तीन लोगों ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन देखते ही देखते कार आग की चपेट में आ गई और पूरी तरह जलकर राख हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चलते-चलते अचानक उससे धुआं उठने लगा। चालक और अन्य दो सवारों ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत कार को रोकने की कोशिश की और लॉक होने से पहले ही बाहर निकल आए। कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग की तीव्रता को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन अंडरपास पर यातायात रोक दिया, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो। दमकलकर्मियों ने करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग बुझने के बाद क्रेन की मदद से जली हुई कार को अंडरपास से हटाया गया, जिसके बाद यातायात को दोबारा सुचारू किया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

इस घटना ने एक बार फिर वाहनों की नियमित जांच और सुरक्षा के महत्व को उजागर कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की समय-समय पर तकनीकी जांच कराते रहें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें