Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Delhi Crime: बाबरपुर में दुकान से 15 लाख की चोरी, वेलकम थाना पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार

Delhi Crime: बाबरपुर में दुकान से 15 लाख की चोरी, वेलकम थाना पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना पुलिस ने बाबरपुर इलाके में एक दुकान से 15 लाख रुपये की चोरी के मामले को सुलझाते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनोज (25) और कृपाल (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की पूरी रकम भी बरामद कर ली है, जिससे मामला पूरी तरह से उजागर हो गया है। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि मनोज पहले पीड़ित दीपराज श्रीवास्तव की दुकान पर काम करता था, जबकि उसका बड़ा भाई कृपाल अब भी उसी दुकान में कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। दोनों भाइयों ने मिलकर दुकान से 15 लाख रुपये की नकदी और कुछ अन्य सामान चोरी कर लिया था।

डीसीपी आशीष मिश्रा ने जानकारी दी कि चोरी की वारदात की सूचना बुधवार को दीपराज श्रीवास्तव ने दी थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। एसीपी विवेक त्यागी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की गहन जांच की। फुटेज में दो संदिग्ध युवकों की गतिविधियां सामने आईं, जो चोरी की रात दुकान के आसपास मंडरा रहे थे।

तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूत्रों की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उनके पास से चोरी की गई 15 लाख रुपये की नकदी भी बरामद कर ली गई है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने इससे पहले भी कहीं और ऐसी कोई वारदात की है या नहीं। इस कामयाबी के साथ ही पुलिस ने न सिर्फ बड़ी रकम की रिकवरी की, बल्कि व्यापारियों के बीच फैले डर और असुरक्षा को भी कम किया है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें