उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में रविवार को कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर के मलका पार्क में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को स्मरण किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है। “जय जवान, जय किसान” का नारा आज भी देश को दिशा देने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी के आदर्शों पर चलकर ही लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के हितों की रक्षा की जा सकती है।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, मनीष चतुर्वेदी, नरेंद्र चौधरी और साजिद गाजी ने शास्त्री जी के संघर्षपूर्ण जीवन, नैतिक मूल्यों और देश के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने संकल्प लिया कि कांग्रेस पार्टी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करती रहेगी।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, कॉर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, नईम मंसूरी, नरेंद्र चौधरी, साजिद गाजी, प्रशांत वाल्मीकि, मनीष चतुर्वेदी, डॉ एसडी शर्मा, देशदीपक भारद्वाज, अनिल शर्मा, आशु कुरैशी, डॉ इरफान, साजिद चौधरी, ज्ञानेंद्र राघव, भजनलाल जाटव, दिनेश शर्मा, शिवकुमार शर्मा, शकील अहमद, किशन चौधरी, सचिन वशिष्ठ, फिरोज खान, विकास शर्मा, शोएब खान, सैय्यद अमान, नजमी चौधरी, शाकिब मुकद्दम, इशू शर्मा, चांद खान, सगीर अहमद, नवाब खान, शहर अध्यक्ष रवि लोधी, शाहनवाज, विजय जैनवाल, हाफिज जीशान, रिक्की सिरोही, अब्दुल रहमान मंसूरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





