उत्तर प्रदेश, नोएडा: फ्लैट किराए पर दिया, अब खाली नहीं कर रही किराएदार

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में। यहां एक महिला किराएदार ने बुजुर्ग दंपति के मलिकाना हक वाले फ्लैट को खाली करने से इनकार कर दिया तो दंपति फ्लैट के बाहर सीढ़ियों पर बैठकर अपना हक मिलने का इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है…

मामला ग्रेनो वेस्ट की निराला स्टेट सोसाइटी का है। दंपति और किराएदार के बीच विवाद हो गया है। एक महिला किराएदार द्वारा घर खाली नहीं करने पर दंपति गेट पर धरना देकर बैठ गए हैं। सोशल मीडिया पर इनका एक वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक दंपति का कहना है कि एक महिला ने उनका फ्लैट किराए पर लिया था। अब वह फ्लैट खाली नहीं कर रही है। महिला उल्टा उनसे पैसे की मांग करती है।
बुजुर्ग दंपति अपने घर के बाहर धरने पर बैठने को मजबूर हैं। वह घर के बाहर बैठकर खाना खा रहे हैं। बीमार बुजुर्ग दंपति ने पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। इस मामले में बिसरख कोतवाली पुलिस का कहना है कि यह सिविल मामला है। इस घटना को लेकर जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता दीपिका नारायण भारद्वाज ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ग्रेटर नोएडा की निराला एस्टेट सोसाइटी में रहने वाले एक दृष्टिहीन व्यक्ति को अपने ही घर के बाहर प्रदर्शन करना पड़ रहा है, जिसे उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर जीवनभर की बचत से खरीदा था, क्योंकि उनके किराएदार प्रीति गुप्ता ने घर खाली करने से इनकार कर दिया है।

पहले भी कर चुकी हैं ऐसा

मामले की जानकारी देते हुए दीपिका ने बताया कि प्रीति का घर खाली ना करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी प्रीति गुप्ता ऐसा कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि साल 2022 में भी प्रीति गुप्ता के फ्लैट मालिक को सोसाइटी की सीढ़ियों पर कई दिनों तक बैठना पड़ा था क्योंकि उन्होंने घर खाली करने से इनकार कर दिया था। बाद में मामला मीडिया में पहुंचा तो प्रीति ने घर खाली कर दिया था।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img