Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ में ट्रोले ने डिवाइडर के पास खड़े यात्रियों को कुचला, मासूम बच्ची समेत दो की मौत, आधा दर्जन घायल

Hapur : जनपद हापुड़ में थाना देहात क्षेत्र के हाईवे-9 पर मंगलवार की सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित ट्रोले ने डिवाइडर के पास खड़े यात्रियों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में एक मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार, एक रोडवेज बस यात्रियों को लेकर गोंडा से दिल्ली जा रही थी। जैसे ही बस थाना देहात क्षेत्र में सोना पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर पहुंची, अचानक उसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई। बस चालक ने गाड़ी रोक दी और सभी यात्री दूसरी बस में सवार होने के लिए नीचे उतरकर डिवाइडर के पास खड़े हो गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रोले ने नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर के पास खड़े यात्रियों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रोले का चालक भी इस घटना में घायल हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि हादसे में बरगामा थाना पिसावा, जनपद सीतापुर निवासी मासूम बच्ची नायरा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इसी गांव की रहने वाली मीरा ने सीएचसी हापुड़ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि इसमें करीब 6 लोग घायल हो गए, जिनको अस्पतालई भर्ती कराया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें