1200 एकड़ में बनेगी अमेरिकन सिटी

अमर सैनी

नोएडा। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में अब अमेरिकन सिटी भी बसाई जाएगी। यहां पर अमेरिका जैसे घर और स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय भी बनाए जाएंगे।जल्द ही शासन स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद अमेरिकन सिटी को धरातल पर उतारा जाएगा। इस परियोजना से अगले 6 सालों में यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में करीब 32 अरब डॉलर के निवेश होने की संभावना है।

यमुना प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-22 डी, सेक्टर-22ई और सेक्टर-5 ए व अन्य एक सेक्टर में अमेरिकन सिटी परियोजना को विकसित किया जाना है। इसके लिए 1,200 एकड़ भूमि की मांग की गई है।इस परियोजना में विश्व स्तरीय शैक्षिक संस्थान बनाए जाएंगे। यह नाट्य कला, शिल्प और ललित कलाएं का भी विश्व स्तरीय केंद्र रहेंगे। अमेरिका की कंसल्टेंट कंपनी ब्लू स्काई वैंटेज ने इस योजना का खाका तैयार किया है।

शिक्षा के क्षेत्र में होगा बड़ा निवेश
अमेरिकी संसद के आठ सीनेटर भी इससे जुड़े हुए हैं। भारत में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र में यह बड़ा अमेरिकी निवेश होगा। इसका लाभ भारतीय युवाओं को भी मिलेगा। अमेरिकी योजना से जुड़े लोगों ने कई राज्यों में जमीन की तलाश की।उन्हें 100 प्रतिशत एफडीआई के तहत जमीन का आवंटन होने की बात भी सामने आ रही हैं, हालांकि शासन स्तर से पत्र आने के बाद भी इस पर अधिकारी खुलकर बोलने की बात कर रहे हैं। अगले छह सालों में इस प्रोजेक्ट के रूप में करीब 32 अरब रुपए के निवेश की योजना है।

1 हजार एकड़ जमीन मिक्स लैंड
परियोजना में 1 हजार एकड़ जमीन मिक्स लैंड की होगी। इसमें सभी प्रकार की व्यवसायिक और औद्योगिक गतिविधियां शामिल होंगी। यहां अस्पतालों, स्कूलों और अन्य सुविधाओं को देखते हुए स्थापित की जाएंगी। यीडा ने कंपनी को लैटर ऑफ इंटेट जारी कर दिया है। इस विश्वविद्यालय में प्रबंधन स्कूल के साथ मिट्टी के स्कल्पचर, नृत्य आदि की सुविधा होगी

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img