राज्यबिहारराज्य

Bihar : तेज प्रताप यादव के घर चोरी, पीए मोतीलाल राय पर आरोप, 20 लाख कैश समेत कीमती सामान गायब

Bihar (मृत्युंजय) : तेज प्रताप यादव के घर देर रात चोरी की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस तेज प्रताप यादव के घर पहुंची और जांच शुरू की। तेज प्रताप यादव के पीए मोतीलाल राय पर चोरी का आरोप लगा है और उनके खिलाफ थाने में आवेदन दिया गया है। घर से 20 लाख रुपये कैश के साथ चार आईफोन, मैकबुक, आईपैड, सोने की चेन और अंगूठी समेत कीमती सामान चोरी होने की बात कही गई है।

शिकायत में ड्राइवर और उसके सहयोगी पर भी आरोप लगाया गया है। उन्होंने ने दावा किया है कि उसने उन्हें बैग लेकर भागते हुए देखा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button