Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi: गीता कॉलोनी में जनसुनवाई कार्यक्रम में उमड़े लोग, जलभराव से लेकर अतिक्रमण तक उठीं समस्याएं

Delhi: गीता कॉलोनी में जनसुनवाई कार्यक्रम में उमड़े लोग, जलभराव से लेकर अतिक्रमण तक उठीं समस्याएं

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी स्थित 17 ब्लॉक के लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी। जलभराव, अतिक्रमण, नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइट की खराबी और सुरक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों पर नागरिकों ने संबंधित अधिकारियों के समक्ष शिकायतें दर्ज कराईं।

इस मौके पर कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अनिल गोयल के साथ जिला मजिस्ट्रेट अनमोल श्रीवास्तव, स्थानीय निगम पार्षद नीमा भगत, कृष्णा नगर के पार्षद संदीप कपूर, दिल्ली पुलिस, पीडब्ल्यूडी, जल बोर्ड, बीएसईएस, एमसीडी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। लोगों को अपनी शिकायतें सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला, जिससे संवाद की पारदर्शिता बढ़ी।

विधायक डॉ. गोयल ने जनसुनवाई को औपचारिकता न बताते हुए स्पष्ट किया कि यह एक ठोस प्रयास है लोगों को न्याय दिलाने का। उन्होंने मौके पर ही सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही कहा कि कार्यक्रम में आईं सभी लिखित शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज कर व्यक्तिगत रूप से उनकी मॉनिटरिंग की जाएगी।

जनसुनवाई में स्थानीय आरडब्ल्यूए, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने भी सक्रिय भागीदारी की। लोगों ने सड़कों की जर्जर स्थिति, सीवर लाइन की समस्या, बिजली की अनियमित आपूर्ति, पेयजल संकट, सफाई व्यवस्था, पार्कों की बदहाली और सड़क मरम्मत जैसे मुद्दों पर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। कई लोगों ने सुझाव भी दिए कि प्रशासन को क्षेत्र के लिए स्थायी समाधान की दिशा में काम करना चाहिए।

कार्यक्रम के समापन पर नागरिकों ने प्रशासन की तत्परता की सराहना की और उम्मीद जताई कि इस बार उनकी समस्याओं का ठोस समाधान होगा। हालांकि कुछ लोगों ने निराशा भी जताई कि पहले भी जनसुनवाइयों में अधिकारी समस्याएं सुन लेते हैं, मगर कार्रवाई नहीं होती। उनका कहना था कि वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में समाधान का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन बाद में फाइलें ठंडे बस्ते में चली जाती हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें