उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: चाचा-भतीजे को कुचलने वाले चालक पर केस दर्ज

उत्तर प्रदेश, नोएडा: चाचा-भतीजे को कुचलने वाले चालक पर केस दर्ज

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेनो वेस्ट में सात महीने पहले हुए सड़क हादसे में कार चालक के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ। कार चालक ने चाचा और भतीजे को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। ग्रेनो वेस्ट के रोजा जलालपुर गांव में रहने वाले ओमवीर ने न्यायालय को बताया कि वह गोलगप्पे की ठेली लगाते हैं। 7 जनवरी 2025 को उन्होंने गैलेक्सी गोल चक्कर के समीप ठेली लगा रखी थी। ठेली के पास में उनका छोटा भाई प्रेम सिंह, चचेरा भाई भूपेंद्र और भतीजा खड़े थे।

रात 10:00 बजे एक बेकाबू कार ने इन सभी को टक्कर मार दी। हादसे में छोटे भाई प्रेम सिंह और भतीजे को गंभीर चोट आई। दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्रेम सिंह का अब भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के समय उन्होंने मौके पर पकड़े गए आरोपी चालक और कार को नजदीक की पुलिस चौकी में पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं ली। मजबूरन कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अब न्यायालय के आदेश पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players