Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

दीवाली खत्म होते ही छठ पूजा की तैयारी तेज

सूर्य की उपासना का पर्व छठ पूजा पांच नवंबर से शुरू हो जाएगा।
सूर्य की उपासना का पर्व छठ पूजा पांच नवंबर से शुरू हो जाएगा।

अमर सैनी
नोएडा।सूर्य की उपासना का पर्व छठ पूजा पांच नवंबर से शुरू हो जाएगा। दीवाली के खत्म होते ही छठ पूजा की तैयारी तेज हो गई। छठ आयोजन समितियों के साथ अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने छठ घाटों की साफ सफाई शुरू करा दी। चार दिन तक चलने वाले इस महापर्व के दौरान भोजपुरी लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों की धूम रहेगी।

पूर्वांचल बिहार वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सुनील कुमार उपाध्याय ने बताया कि 5 नवंबर को नहाय खाय की रस्म के साथ छठ महोत्सव की शुरुआत होगी। इस दिन व्रति रोटी और गुड़ की खीर का सेवन करेंगे। चार दिवसीय छठ पूजा के दूसरे दिन छह नवंबर को खरना होगा। सात को डूबते और आठ नवंबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्घ दिया जाएगा। इसके साथ महापर्व का समापन हो जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा और उसके आसपास के कस्बों में रहने वाले लगभग चार लाख लोग छठ पूजा मनाते हैं। पूर्वांचल बिहार वेलफेयर सोसाइटी छह और सात नवंबर को बड़े स्तर पर भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करेगा। इसके लिए बिहार से कलाकारों को बुलाया गया है। ग्रेटर नोएडा व उसके आसपास के कस्बों सूरजपुर, कासना, कुलेसरा में बड़ी संख्या में बिहार और पूर्वांचल के लोग रहते हैं,जो हर्षोल्लास के साथ सूर्य की उपासना के महापर्व छठ पूजा को मनाते हैं। सेक्टर ज्यू के ब्लॉक-सी में भव्य छठ पूजा का आयोजन आठ वर्षों से किया जा रहा है। छठ पूजा घाट के संस्थापक और सी ब्लॉक अध्यक्ष मोहन झा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई है। घाट की साफ सफाई का काम चल रहा है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान सूर्य की उपासना करेंगे पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई है।

ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज के सामने पार्क में, नवादा गांव प्राचीन वैष्णो देवी मंदिर के पास, सेक्टर ईटा-1, सूरजपुर, कासना, कुलेसरा हिंडन नदी के किनारे, सेक्टर ज्यू के ब्लॉक- सी, ओमीक्रॉन सहित 10 से अधिक स्थानों पर बड़े स्तर पर छठ पूजा का बड़े स्तर पर आयोजन हो रहा है। इसके अलावा विभिन्न सोसाइटियों के स्विमिंग पूल और सेक्टरों के पार्कों में छठ पूजा होगी।

जिन स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन किया जाता है, वहां पर साफ सफाई के दिशा निर्देश दिए गए हैं। समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी जाएंगी। श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रहेगी।

आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *