Delhi Police Encounter: दिल्ली में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, इनामी बदमाश निशु के पैर में लगी गोली

Delhi Police Encounter: दिल्ली में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, इनामी बदमाश निशु के पैर में लगी गोली

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

Delhi Police Encounter:  दिल्ली के सराय काले खां इलाके में उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश और 1 लाख के इनामी नीशू को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, नीशू ने तरुण, शिवा और विकास के साथ मिलकर 10 दिसंबर को 18 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था। यह गिरोह उन व्यापारियों को निशाना बनाता था जो कूंचा महाजनी और अन्य बाजारों में पैसे लेकर जाते थे।लूट के 18 लाख रुपये में से 6 लाख तरुण, विकास और शिवा ने आपस में बांटे थे, जबकि 12 लाख रुपये नीशू के पास थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नीशू जंगपुरा में आने वाला है। ट्रैप लगाकर पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन नीशू ने फायरिंग कर दी, जिससे एक गोली इंस्पेक्टर की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। जवाबी कार्रवाई में नीशू के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

नीशू प्रवण गैंग का सदस्य है, जिसका सरगना उसका बड़ा भाई प्रवीण था, जो अब मृत है। नीशू पर कुल 32 मामले दर्ज हैं, जिनमें गढ़मुक्तेश्वर में दर्ज एक हत्या का मामला भी शामिल है। पुलिस ने नीशू के पास से 4.5 लाख रुपये नकद, एक पिस्टल और मोटरसाइकिल बरामद की है। फिलहाल लूट की शेष रकम की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img