उत्तर प्रदेश, नोएडा: लाल साड़ी में दिखाया गुस्सा, मांगा बिजली कनेक्शन

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।कुलेसरा, लखनावली और सुथ्याना गांव के डूब क्षेत्र के निवासियों ने रविवार को बिजली कनेक्शन और आपूर्ति की समस्याओं के समाधान न होने पर रैली निकाली। महिलाओं ने लाल साड़ी पहनकर इसमें हिस्सा लिया। उनका कहना है कि संघर्ष के प्रतीत के रूप में लाल साड़ी पहनी। आरोप है कि प्राधिकरण और प्रशासन ने कॉलोनी काटने वालों को नहीं रोका। अब उनका कनेक्शन देने पर रोक लगा रहा है।

हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में लाखों मकान बन चुके हैं। अभी भूमाफिया कॉलोनी काट रहे हैं लेकिन प्राधिकरण और प्रशासन अवैध निर्माण नहीं रोक पा रहे हैं। इस पर सरकार ने डूब क्षेत्र में बिजली के कनेक्शन देने पर रोक लगा दी है। रविवार को सुथ्याना, कुलेसरा और लखनावली गांव के डूब क्षेत्र के रहने वाले लोगों ने एकता संघर्ष समिति के बैनर तले रैली निकाली।

लखनावली की श्याम विहार कॉलोनी से रैली शुरू हुई और जय हनुमान कॉलोनी, परशुराम विहार, पवन एंक्लेव, मयूर कुंज, न्यू फ्रेंड्स, श्रीराम, राम जानकी नगर समेत अन्य कॉलोनियों से गुजरी। लोगों का कहना है कि 10 अगस्त को डीएम से मिलने पहुंचे लेकिन उन्होंने व्यक्ति को मिलने बुलाया। जबकि सैकड़ों की संख्या में निवासी पहुंचे थे। इस कारण वो डीएम से नहीं मिले।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img