मनोज तिवारी ने हादसे पर कहा, Kejriwal सरकार पर हत्या का जुर्म दर्ज होना चाहिए
रिपोर्ट: रवि डालमिया
राजेंद्र नगर की घटना पर भाजपा ने दिल्ली सरकार की कड़ी आलोचना की है. भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि फिर से एक असहनीय दर्द मिला दिल्ली को.. नाला जाम होने से बारिश का पानी सड़क पर भरा, फिर बेसमेंट में भर जाने से तीन छात्रों की डूबकर मौत हो गई. क्षेत्र के लोग लगातार नाला साफ करने की गुहार लगा रहे थे. केजरीवाल सरकार पर हत्या का जुर्म दर्ज होना चाहिए.


