उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में हुई हैरान कर देने वाली वारदात, पानी लाने में देरी होने पर तन गई पिस्टल

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में हुई हैरान कर देने वाली वारदात, पानी लाने में देरी होने पर तन गई पिस्टल

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। कार में बैठकर पानी मांग रहे युवकों ने रेस्टोरेंट कर्मी को इतना पीटा कि वह गंभीर घायल हो गया। कर्मी की गलती बस इतनी थी कि उसने आरोपी युवकों को पानी की बोतल देने में देरी कर दी। मामूरा गांव के रेस्टोरेंट पर हुई घटना के बाद फेज 3 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में ओंकार सिंह ने कहा है कि वह सेक्टर 66 के मामूरा गांव में रेस्टोरेंट चलाते है। मंगलवार रात कर्मी निखिल दुकान पर था। तभी कार में सवार होकर दो युवक आए। दोनों ने निखिल से पानी मांगा। ग्राहकों की भीड़ होने की वजह से युवक को पानी की बोतल देने में देरी हो गई। नाराज युवकों ने कार से नीचे उतर कर निखिल की पिटाई कर दी। उस पर पिस्टल तान दी। आरोपियों ने निखिल को जमकर लात घूंसे से पीटा है। मंगलवार रात हुई घटना के बाद घायल ने अपना इलाज कराया।

कार नंबर के आधार पर हुई पहचान
पुलिस ने मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए मारपीट करने वाले युवकों की कार नंबर के आधार पर पहचान कर ली है। आरोपी युवक सर्फाबाद गांव के रहने वाले है। दोनों की धर पकड़ के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही है। पुलिस का दावा जल्द ही दोनों युवकों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

थार कांड के बाद अलर्ट है पुलिस
हाल ही में नोएडा के सेक्टर 53 का एक वीडियो वायरल हुआ था। छोटे झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया था। आरोपी युवक एक व्यक्ति को थार से टक्कर मार कर भागे थे। युवक नाले में जा गिरा था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सेक्टर 24 कोतवाली के इंस्पेक्टर व चैकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया था। मामले इंस्टाग्राम पर कमेंट करने को लेकर शुरू हुआ था। थार कांड के बाद से पुलिस अलर्ट है। हर छोटे मामले में भी पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players