Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में चोरों का आतंक, बिसौली गांव में कार चोरी का प्रयास

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में चोरों का आतंक, बिसौली गांव में कार चोरी का प्रयास

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र में चोरों ने बिसौली गांव बिजली घर के पास JDS कॉलोनी में कार चोरी करने का प्रयास किया। चोरों ने गाड़ी का शीशा भी तोड़ा, लेकिन शोर सुनकर मौके से फरार हो गए। घटना से कॉलोनी के लोग सकते में हैं।

पुलिस के अनुसार, कुछ घंटे पहले ही चोरों ने उसी इलाके में एक छोटा हाथी टेंपो और जनरेटर चोरी किया था। इस बार जब चोर खुद को घिरता हुआ महसूस कर रहे थे, तो उन्होंने टेंपो और जनरेटर वहीं छोड़कर भागने को मजबूर हो गए।

घटना का CCTV फुटेज भी प्राप्त हुआ है, जिसमें चोरों की हरकत कैद हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के इलाकों में पैट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोग पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि इलाके में हो रहे लगातार चोरी की घटनाओं पर रोक लग सके।

>>>>>>>>>
भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img