Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गिरोहों से जुड़े हथियार सप्प्लाई नेटवर्क का किया भंडाफोड़

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गिरोहों से जुड़े हथियार सप्प्लाई नेटवर्क का किया भंडाफोड़

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने टिल्लू ताजपुरिया और छेनू पहलवान गिरोह से जुड़े एक बड़े हथियार आपूर्तिकर्ता नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 10 फायरआर्म और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। डीसीपी क्राइम संजय कुमार सैन ने बताया कि यह नेटवर्क गिरोहों को अवैध हथियारों की आपूर्ति करता था, जिससे दिल्ली और आसपास के इलाकों में अपराध को बढ़ावा मिल रहा था। पुलिस ने लंबे समय से इस गिरोह पर नजर रखी हुई थी और पुख्ता जानकारी के बाद यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह पता चला है कि ये हथियार विभिन्न राज्यों से लाए गए थे और दिल्ली में सक्रिय कुख्यात गिरोहों को बेचे जा रहे थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों और सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए जांच को आगे बढ़ा रही है। इस बड़ी सफलता को लेकर पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई न केवल गिरोहों की गतिविधियों पर लगाम लगाएगी, बल्कि राजधानी में बढ़ते अपराध को रोकने में भी मददगार साबित होगी। पुलिस ने यह भी बताया कि इस ऑपरेशन के तहत अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें