उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में पूर्व बसपा विधायक के भतीजे की हत्या

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में जमीनी विवाद में पूर्व बसपा विधायक मरहूम हाजी अलीम के भतीजे सूफियान (43) की हत्या कर दी गई। वह अपने भाई अकरम (45) के साथ जमीन की पैमाइश पर गए थे, तभी दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। हमलावरों ने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जब दोनों बेसुध होकर गिर गए, तो धारदार हथियार से कई वार किए। इसके बाद दोनों के सीने पर गाड़ी चढ़ा दी और फरार हो गए।

सूफियान की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि अकरम का इलाज चल रहा है। घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्यासपुर गांव की है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी को भी पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। पूरा विवाद नीमखेड़ा स्थित डॉ. मुमताज के करीब 24 बीघा बाग से जुड़ा है।

डॉ. मुमताज इस बाग को बेचने की तैयारी में थे, जिसके लिए सूफियान और अकरम उनसे बातचीत कर रहे थे। रविवार शाम करीब 7:15 बजे नमाज के बाद सूफियान और अकरम अपने वकील कादिर के साथ बाग की पैमाइश करने पहुंचे थे, तभी एक स्कॉर्पियो सवार व्यक्ति वहां पहुंचा और उनसे पूछताछ करने लगा। देखते ही देखते बातचीत बहस में बदल गई और हमलावरों ने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players