Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

गोंडा रेल हादसा के बाद तेजी से चल रहा है ट्रैक की मरम्मत का काम, कई ट्रेनों के बदले रूट

गोंडा रेल हादसा के बाद तेजी से चल रहा है ट्रैक की मरम्मत का काम, कई ट्रेनों के बदले रूट

गोण्डा स्टेशन से लगभग 19 किलोमीटर दूर चण्डीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन 18 जुलाई को पटरी से डिरेल हो गई. जिसके बाद इस रूट पर कई ट्रेनों का परिचालन बदल दिया गया है. वहीं, कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई है. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआई पंकज कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर ट्रैक की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है. बहुत जल्द इस रूट को बहाल कर दिया जाएगा. बताया गया की मोतीगंज-झिलाही स्टेशनों के मध्य किमी सं.-638/19 डाउन लाइन पर 18 जुलाई, 2024 को 15904 चण्डीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से डिरेल होने से इस रेलखण्ड पर रेल यातायात बाधित हो गया है. इस रूट को बहाल करने के लिए घटनास्थल पर रेस्टोरेशन का काम युद्धस्तर पर चल रहा है. 800 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी रेस्टोरेशन का काम कर रहे है. इसके बाद अप लाइन को 18 जुलाई, 2024 को 23.58 बजे डीजल फिट दिया गया था. रिलीफ मटेरियल के आवागमन और डाउन लाइन पर रेस्टोरेशन काम के लिए इस लाइन का ब्लॉक लिया गया है. अप लाइन को शीघ्र ही विद्युत लाइन के साथ फिट कर दिया जाएगा. रेल अधिकारियों का कहना है कि इसके बाद डाउन लाइन को भी फिट कर दिया जाएगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *