Delhi Crime: दिल्ली की मंडावली पुलिस ने 2 चीटर किए गिरफ्तार, ठगे गए 37,000 रुपये बरामद

Delhi Crime: दिल्ली की मंडावली पुलिस ने 2 चीटर किए गिरफ्तार, ठगे गए 37,000 रुपये बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली के मंडावली थाना पुलिस ने ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुजन दास और सद्दाम हुसैन के रूप में हुई है। डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि 25 नवंबर को शिखा चौधरी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने अमेरिकन डॉलर देने के बहाने उन्हें और उनके चाचा से ढाई लाख रुपये ठग लिए। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की।

इसके आधार पर सुजन दास और सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगे गए ₹37,000 बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनके गैंग में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img