Noida Water ATM: नोएडा स्थापना दिवस पर सीईओ लोकेश एम ने किया वाटर एटीएम का उद्घाटन
रिपोर्ट: अजीत कुमार
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने नोएडा स्थापना दिवस के मौके पर सेक्टर 24 में केनरा बैंक के सहयोग से तैयार किए गए वाटर एटीएम का उद्घाटन किया। इस एटीएम से आसपास के लोग निःशुल्क शुद्ध और ठंडा पानी प्राप्त कर सकेंगे। गर्मी के मद्देनजर, नोएडा प्राधिकरण ने शहर में कुल 7 वाटर एटीएम का निर्माण किया है। इस पहल का उद्देश्य शहरवासियों को शुद्ध और ठंडा पानी मुहैया कराना है। उद्घाटन कार्यक्रम में केनरा बैंक और नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारी व अधिकारी भी मौजूद थे। यह पहल नोएडा के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी, जिससे उन्हें गर्मी के मौसम में ठंडा पानी आसानी से मिल सकेगा।
‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई


