उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश ,नोएडा: ग्रेनो प्राधिकरण की बिल्डरों को दो टूक, खरीदारों के नाम फ्लैटों की जल्द रजिस्ट्री कराएं, नहीं तो कार्रवाई होगी

उत्तर प्रदेश ,नोएडा: ग्रेनो प्राधिकरण की बिल्डरों को दो टूक, खरीदारों के नाम फ्लैटों की जल्द रजिस्ट्री कराएं, नहीं तो कार्रवाई होगी

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश ,नोएडा। अमिताभ कांत समिति से लाभ लेने वाले बिल्डर प्रोजेक्टों में अपंजीकृत फ्लैटों की रजिस्ट्री जल्द कराने के मकसद से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को क्रेडाई व बिल्डरों के साथ बैठक की। एसीईओ ने बिल्डरों को फ्लैट खरीदारों की शीघ्र रजिस्ट्री कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बिल्डरों से भी कहा गया है कि अगर कोई खरीदार रजिस्ट्री कराने नहीं आ रहा, उनका आवंटन निरस्त करने का नोटिस जारी करें।
दरअसल, अमिताभ कांत समिति से लाभ पाने वाले नौ परियोजनाओं में 1431 फ्लैटों की रजिस्ट्री बाकी है। इनकी तरफ से बकाया धनराशि भी जमा करा दी गई है। प्राधिकरण की तरफ से ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट और रजिस्ट्री की अनुमति भी दे दी गई है, फिर भी इन परियोजनाओं में रजिस्ट्री अटकी हुई है। इन फ्लैटों की रजिस्ट्री कराने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने क्रेडाई व बिल्डरों के साथ बैठक करने और रजिस्ट्री शुरू के निर्देश दिए। एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को प्राधिकरण के बोर्ड रूम में बैठक की, जिसमें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बिल्डर विभाग की मैनेजर स्नेहलता के अलावा क्रेडाई से सेक्रेटरी निखिल हवेलिया व मनीष गुप्ता और बिल्डर प्रतिनिधि आदि शामिल हुए। एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने क्रेडाई और बिल्डरों के साथ बैठक में साफ कहा कि बिल्डर इन फ्लैटों की रजिस्ट्री शीघ्र कराएं। अन्यथा अमिताभ कांत समिति से प्राप्त सुविधा को वापस ले लिया जाएगा। वहीं, बिल्डरों को भी निर्देश दिए कि अगर खरीदार की तरफ से रजिस्ट्री कराने में लापरवाही बरती जा रही है तो उनको भी आवंटन निरस्त करने की अंतिम नोटिस जारी कर दें। एसीईओ ने फ्लैट खरीदारों से शीघ्र रजिस्ट्री कराने की अपील की।

प्रोजेक्ट–फ्लैटों की संख्या

1. विहान डेवलपर्स, सेक्टर-1 -83

 

2. डोमस ग्रीन, जीटा वन -196

 

3. निराला प्रोजेक्ट, सेक्टर-2 -137

 

4. कैपिटल इंफ्राटेक, सेक्टर-1 -244

 

5. महालक्ष्मी इंफ्राहोम, ओमीक्रॉन-3 -125

 

6. पूर्वांचल प्रोजेक्ट, चाई फोर -94

 

7. एम्स गोल्फ टाउन डेवलपर्स, सेक्टर-4 -285

 

8. एसजेपी इंफ्राकॉन, सेक्टर-16बी -99

 

9. रुद्रा बिल्डवेल कंस्ट्रक्शन, सेक्टर-16 -168

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players