ग्रेटर नोएडा: तेजस पाठशाला ट्रस्ट की फाउंडर रीना जौहर को “महिला उन्नति अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया

अजीत कुमार

ग्रेटर नोएडा | 27 सितंबर 2025

महिला उन्नति संस्थान द्वारा आयोजित “महिला उन्नति अवार्ड 2025” समारोह में तेजस पाठशाला ट्रस्ट की संस्थापक रीना जौहर को उनके शिक्षा और समाजसेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि रहीं श्रीमती बबीता चौहान, अध्यक्ष — राज्य महिला आयोग (उत्तर प्रदेश)। उन्होंने रीना जौहर को मंच पर सम्मानित करते हुए कहा:

“समाज में परिवर्तन लाने की असली ताकत उन महिलाओं में होती है, जो बिना रुके, बिना थके निरंतर काम करती हैं। रीना जी जैसी महिलाएं सच्चे अर्थों में ‘नारी शक्ति’ की प्रेरणा हैं।”

रीना जौहर पिछले कई वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और तेजस पाठशाला ट्रस्ट के माध्यम से ग्रामीण व जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा, जीवन कौशल और आत्मनिर्भरता की दिशा में मार्गदर्शन दे रही हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य विशिष्ट अतिथियों में विधायक श्री विजय वर्मा, उप जिलाधिकारी श्रीमती नेहा रूपम, डिप्टी डायरेक्टर सूचना विभाग श्री लोकेन्द्र बहादुर सिंह, समाज कल्याण अधिकारी श्री सतीश कुमार, एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री मनोज कुमार पुटकर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का आयोजन महिला उन्नति संस्थान द्वारा GNIOT ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स में किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों की प्रेरणादायक महिलाओं को सम्मानित किया गया।

रीना जौहर को यह पुरस्कार मिलना, न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का सम्मान है, बल्कि उन सभी शिक्षाविदों और समाजसेवियों के लिए प्रेरणा है जो चुपचाप समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए समर्पित हैं।

 

रिपोर्ट: महिला उन्नति संवाददाता

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img