उत्तर प्रदेश : तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से दो सगे भाइयों का हादसा, एक की मौत दूसरा गंभीर

Hapur News : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुचेसर चौपला के पास तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में एक भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के सिहाली जागीर गांव निवासी दिल हसन पुत्र मासूम अपने भाई सैफ अली के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे नए बाईपास स्थित कुचेसर चौपला पहुंचे तभी पीछे से आ रहे नागालैंड नंबर के कैंटर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान दिल हसन की मौत हो गई। वहीं सैफ अली की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।

मृतक दिल हसन पेशे से वेल्डिंग कारीगर था। सबसे मार्मिक पहलू यह है कि तीन दिन पहले ही उसकी पत्नी नाजिया ने एक बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म से घर में खुशी का माहौल था जो इस हादसे के बाद मातम में बदल गया। दिल हसन अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img