Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू मेंEcotech 1 Police Arrest: दिवाली से पहले वारदात की फिराक में घूम रहा हिस्ट्रीशीटर युवक तमंचे के साथ गिरफ्तारGreater Noida Street Lights: दिवाली से पहले ग्रेटर नोएडा की सड़कों और गांवों में जगमगाई रोशनीGaur City Mall Fire: गौड़ सिटी मॉल परिसर में पेड़ पर लगी झालर में आग, कर्मचारियों ने समय रहते पाया काबू

Republic Day 2026: आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति का भव्य आयोजन

Republic Day 2026 – Anand Vihar Railway Station Program

Republic Day 2026: आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति का भव्य आयोजन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन परिसर में गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा स्टेशन परिसर में पुलिस बैंड के माध्यम से “वंदे मातरम्” गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभक्ति कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य यात्रियों और आम जनता में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस बैंड ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति धुनें प्रस्तुत कीं। जैसे ही “वंदे मातरम्” की मधुर धुन गूंजी, पूरा स्टेशन परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। रेलवे अधिकारी, कर्मचारी, यात्री और आम लोग बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम के साक्षी बने। यात्रियों ने अपने सफर के बीच रुककर इस संगीतमय प्रस्तुति का आनंद लिया और कई लोगों ने मोबाइल फोन से इस पल को कैमरे में कैद किया।

गणतंत्र दिवस को लेकर आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी देखने को मिली। स्टेशन के हर प्रवेश और निकास द्वार पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रही। आरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही थी, जिससे यात्रियों को सुरक्षित माहौल मिल सके। सुरक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम ने स्टेशन के वातावरण को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम की एक खास झलक तब देखने को मिली जब दिल्ली पुलिस के आनंद विहार रेलवे स्टेशन के एसएचओ जगदीश राय ने स्वयं मंच पर आकर देशभक्ति गीत गाया। उनके गायन ने उपस्थित लोगों में नया उत्साह भर दिया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। इसके बाद रंगारंग देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें पुलिस बैंड और अन्य कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया।

इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि रेलवे स्टेशन जैसे व्यस्त सार्वजनिक स्थान भी राष्ट्रीय पर्वों पर सांस्कृतिक और देशभक्ति गतिविधियों के केंद्र बन सकते हैं। आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि लोगों के दिलों में देश के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना को भी और गहरा कर गया।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें