Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Faridabad Crime: फरीदाबाद में बदमाशों के हौसले बुलंद, संजय कॉलोनी में स्टोर संचालक से मारपीट का वीडियो वायरल

Faridabad Crime – Store Assault Viral Video

Faridabad Crime: फरीदाबाद में बदमाशों के हौसले बुलंद, संजय कॉलोनी में स्टोर संचालक से मारपीट का वीडियो वायरल

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला फरीदाबाद की संजय कॉलोनी का है, जहां कुछ बदमाशों ने एक स्टोर संचालक के साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट की यह पूरी घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला फरीदाबाद के मुजेसर थाना क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक दुकान के अंदर घुसकर स्टोर संचालक के साथ हाथापाई और मारपीट करते हैं। बदमाशों ने स्टोर संचालक को जमकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मारपीट के बाद घायल स्टोर संचालक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। वहीं मामले की सूचना मिलते ही संजय कॉलोनी चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें