सड़क किनारे खड़े एक टूटे हुए कैंटर में लदी मिली गाय

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर पी-3 गोलचक्कर के पास सड़क किनारे खड़े एक टूटे हुए कैंटर से मंगलवार सुबह 21 गायें बरामद हुईं। एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की सूझबूझ से कैंटर में लदी गायों को मुक्त कराया गया। इनमें से 13 की मौत हो गई, जबकि आठ की हालत गंभीर है। इन्हें गोशाला भेज दिया गया है। इस मामले में हिंदू संगठन की ओर से सेक्टर बीटा-2 थाने में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस कैंटर नंबर के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

मंगलवार सुबह एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि सेक्टर पी-3 गोलचक्कर पर एक टूटा हुआ कैंटर खड़ा है, जिसमें पशु भरे होने का संदेह है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कैंटर को खोला गया तो उसमें 21 गायें मिलीं। इनमें से 13 मृत थीं और आठ की हालत गंभीर थी। संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मदद से जीवित गायों को सेक्टर-146 स्थित गोशाला भेज दिया। इसके अलावा मृत गायों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया। इस मामले में पुलिस ने हिंदू संगठन की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि गायों को कहां बेचा जा रहा था और कहां ले जाया जा रहा था।

कोट—
सेक्टर पी-3 गोल चक्कर के पास एक कैंटर खड़े होने की सूचना मिली थी। जब उसकी जांच की गई तो उसमें गायें भरी हुई थीं। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

-अशोक कुमार, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img