Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Faridabad: फरीदाबाद में निजी स्कूलों में मनमानी, बिना मान्यता स्कूल संचालित, खुलेआम बिक रही किताबें

Faridabad: फरीदाबाद में निजी स्कूलों में मनमानी, बिना मान्यता स्कूल संचालित, खुलेआम बिक रही किताबें

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद में निजी स्कूलों द्वारा शिक्षा विभाग के नियमों की सरेआम अनदेखी की जा रही है। सरकारी आदेशों के अनुसार कोई भी निजी स्कूल अपने परिसर से किताबें, कॉपियां या स्कूल ड्रेस नहीं बेच सकता और बिना मान्यता के स्कूल संचालित नहीं कर सकता। बावजूद इसके, कुंदन ग्लोबल स्कूल में खुलेआम किताबें बेची जा रही हैं, वहीं सारा इंटरनेशनल स्कूल बिना मान्यता के ही छात्रों के दाखिले कर रहा है।

स्कूल संचालकों से जब इस अनियमितता पर सवाल किया गया तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। कुंदन ग्लोबल स्कूल के संचालक ने मामले को टालने की कोशिश की, जबकि सारा इंटरनेशनल स्कूल के संचालक ने दावा किया कि वे पिछले एक साल से स्कूल चला रहे हैं और मान्यता के लिए आवेदन कर चुके हैं।

इस पूरे मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्कूल को अपने परिसर से किताबें, कॉपियां या ड्रेस बेचने की अनुमति नहीं है और न ही कोई बिना मान्यता के स्कूल चला सकता है। यदि कोई ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सरकार सरकारी स्कूलों में दाखिला बढ़ाने के लिए 23 मार्च से 30 अप्रैल तक प्रवेश उत्सव मना रही है ताकि अधिक से अधिक बच्चे सरकारी स्कूलों में प्रवेश लें।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें