Noida: नोएडा में घूरने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन दोस्तों पर जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

Noida: नोएडा में घूरने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन दोस्तों पर जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

नोएडा के सेक्टर आठ इलाके में मामूली घूरने के विवाद ने गंभीर हिंसक झगड़े का रूप ले लिया। कबाड़ी की दुकान पर कबाड़ बेचने पहुंचे तीन दोस्तों पर चार से पांच युवकों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक का सिर फट गया और वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया, जबकि उसके दो दोस्त किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, झुंडपुरा निवासी विजय तंवर का बेटा कार्तिक 12 जनवरी की रात अपने दोस्तों परवीन और विशाल के साथ कार से सेक्टर आठ स्थित सलमान कबाड़ी की दुकान पर कबाड़ बेचने गया था। उसी दौरान वहां पहले से मौजूद सुबोध, रजत और उनके कुछ साथी खड़े थे। आरोप है कि सुबोध ने कार्तिक पर घूरने का आरोप लगाया, जिस पर कार्तिक ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में हिंसक झगड़े में बदल गई।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विवाद बढ़ते ही सुबोध और रजत ने अपने साथियों के साथ मिलकर तीनों दोस्तों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और हाथों से बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान परवीन के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। हालात बिगड़ते देख कार्तिक और विशाल मौके से भागे और किसी तरह अपनी जान बचाई।

घटना के बाद दोनों दोस्तों ने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। परवीन को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। इसके बाद पीड़ित के पिता ने फेज वन थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि शिकायत के आधार पर सुबोध, रजत और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी सुबोध को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img