उत्तर प्रदेश, नोएडा: IAS छुप-छुपकर घूरता, रात में वीडियो कॉल करता है,घंटों ऑफिस में बैठाए रखता है

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा के GST ऑफिस में तैनात IAS संदीप भागिया के खिलाफ विभाग की महिला कर्मचारियों ने शोषण, उत्पीड़न और गलत व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। महिला अफसरों ने सीएम योगी से इसकी शिकायत की है।

महिलाओं ने सीएम से GST के अपर आयुक्त के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही एक लेटर पीएम मोदी को भी लिखा है।

महिलाओं ने सीएम योगी को लिखे पत्र में कहा है- हम सभी महिला अधिकारी नोएडा जोन में सचल दल और सेक्टर में काम करती हैं। करीब 4 महीने पहले संदीप भागिया नोएडा जोन में अपर आयुक्त बने। संदीप भागिया हमारा शोषण करने के साथ अमानवीय व्यवहार करते हैं। हमारे साथ गुलामों जैसा व्यवहार किया जा रहा है।

संदीप भागिया हमसे बात करने के दौरान गलत भाषा और अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। महिला अधिकारियों से कहते हैं, ‘बर्बाद कर दूंगा’। अगर मेरी बात नहीं मानोगी, तो तुम्हारी नौकरी खा जाऊंगा। तुम्हारे हाथ में कटोरा देकर नौकरी से निकलवा दूंग।”

वीडियो बनाते हैं और घूरते रहते हैं
लेटर में यह भी लिखा है कि वह महिला अधिकारी को घंटों तक अपने ऑफिस में बैठाकर या खड़ा करके घूरते रहते हैं। लगातार धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। ये रात-रात भर महिला अधिकारियों को वीडियो कॉल करते हैं। महिला अधिकारियों को छुप-छुपकर घंटों तक घूरते रहते हैं। उनका वीडियो बनाते हैं। अगर कोई महिला अधिकारी इन सब बातों का विरोध करती है, तो उसे किसी भी मामले में फंसाकर सस्पेंड करवा देते हैं।

काम में लापरवाही का आरोप
संदीप भागिया महिलाओं पर सूचना लीक करने और काम में लापरवाही का आरोप लगाकर फंसाते हैं। वो महिला अधिकारियों पर अनावश्यक दबाव बनाते हैं। एक महिला अधिकारी ने लिखा है कि एक ओर जहां प्रधानमंत्री जी ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान’ से महिला सशक्तिकरण का प्रयास कर रहे हैं। दूसरी ओर, संदीप भागिया जैसे अधिकारी महिलाओं का शोषण करके हमारे मनोबल और अस्मिता को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं।

लिखा- स्वतंत्र जांच एजेंसी करे पड़ताल
लेटर में लिखा है कि सभी तथ्यों की गोपनीय रूप जांच से किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी या राज्य महिला आयोग से करवाएं। तभी आपको इनके इस घिनौने कृत्य का पता चलेगा। जांच से महिला अधिकारियों के खिलाफ हो रहे शोषण, अभद्र व्यवहार, अमानवीय भ्रष्टाचार और महिलाओं के प्रति अपराध करने वाले ऐसे संदीप भागिया की सच्चाई से आप स्वयं ही अवगत हो जाएंगे। आप की तरफ से न्याय की उम्मीद में हम सभी महिला अधिकारी बहुत साहस करके प्रार्थना कर रही हैं।

अपर आयुक्त बोले- आरोप बेबुनियाद
अपर आयुक्त नोएडा संदीप भागिया ने कहा- जीएसटी चोरी को रोकने, राजस्व को बढ़ाने के लिए सख्ती से कार्य किया जा रहा है। प्रशासनिक कार्य यानी रूटीन कार्य को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। मुझ पर लगाए गए ये सारे आरोप बेबुनियाद हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img