उत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में ईद की नमाज का समय निर्धारित किया, जानें कब कहा अता की जाएगी नमाज

ईद-उल-फ़ितर की नमाज के लिए शहर की सभी मस्जिदों का समय...

Hapur News (शाहरुख़ खान) ईद-उल-फ़ितर की नमाज के लिए शहर की सभी मस्जिदों का समय निर्धारित कर दिया गया है और शहर काजी मुफ्ती मकसूद आलम ने समय सारिणी जारी की है। सभी मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। सीओ जितेन्द्र शर्मा और कोतवाली प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने ईदगाह का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

नमाज का ये रहेगा समय
बता दें कि बुलंदशहर रोड स्थित ईदगाह में सुबह 7:45 बजे नमाज अदा की जाएगी। जामा मस्जिद में नमाज का समय सुबह 8 बजे रखा गया है। प्रमुख मस्जिदों में मक्का मस्जिद में 8:15 बजे, मरकज मस्जिद में 7:15 बजे, और मदरसा रहमानिया में 7:30 बजे नमाज होगी। शहर की अधिकांश मस्जिदों में नमाज का समय सुबह 7 से 8 बजे के बीच रखा गया है। शहर की अन्य प्रमुख मस्जिदों जैसे फिरदोस मस्जिद, शाने मुहम्मदी मस्जिद में 8 बजे, आयशा मस्जिद में 7:45 बजे, और गुलजारे इब्राहिम मस्जिद में 7 बजे नमाज होगी।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players