Noida School Classrooms: नोएडा के 35 स्कूलों में नए क्लासरूम, अब स्मार्ट तकनीक से पढ़ेंगे छात्र

Noida School Classrooms: नोएडा के 35 स्कूलों में नए क्लासरूम, अब स्मार्ट तकनीक से पढ़ेंगे छात्र

नोएडा। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें जमीन पर बैठकर पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि शिक्षा विभाग ने सत्र 2024-25 में करीब 9 करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से 35 स्कूलों में नए क्लासरूम तैयार कर दिए हैं। इस पहल से न केवल छात्रों को बेहतर बैठने की सुविधा मिलेगी, बल्कि पढ़ाई का माहौल भी पहले से अधिक व्यवस्थित और प्रभावी होगा।

इन नए कक्षाओं के निर्माण से उन स्कूलों को सबसे ज्यादा फायदा होगा, जहां छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण एक ही कमरे में दो-दो कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। इससे पढ़ाई प्रभावित होती थी, लेकिन अब अलग-अलग कक्षाओं की व्यवस्था होने से विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से शिक्षा मिल सकेगी। शिक्षा विभाग ने यह कक्षाएं जिले के चारों ब्लॉकों के विभिन्न स्कूलों में बनवाई हैं।

विभाग का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को आधुनिक और तकनीकी शिक्षा से जोड़ना है। इसी दिशा में स्कूलों को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। डीसी निर्माण अविनाश सिंह के अनुसार, छात्रों को आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लासेज से जोड़ा जाएगा, जिससे वे डिजिटल शिक्षा का लाभ उठा सकें और नई तकनीकों के साथ कदम से कदम मिला सकें।

इसके साथ ही जर्जर भवनों को खाली कराकर छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है और नए निर्माण कार्यों के जरिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि छात्रों के शैक्षणिक विकास के लिए स्कूलों में आधुनिक उपकरण, फर्नीचर और डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

आईसीटी लैब में बच्चों को नियमित रूप से आधुनिक शिक्षा दी जा रही है, जिससे उनकी सीखने की क्षमता और तकनीकी समझ दोनों में सुधार हो रहा है। विभाग ने आगामी सत्र 2025-26 के लिए भी जर्जर भवनों के पुनर्निर्माण हेतु बजट की मांग की है, जो स्वीकृत होते ही आगे के कार्य शुरू किए जाएंगे।

नए क्लासरूम कंपोजिट स्कूल पर्थला खंजरपुर, अगाहपुर, जलपुरा, गुलिस्तानपुर, नवादा रसूलपुर, तिलपता, देवला, गढ़ी चौखंडी, उस्मानपुर, चिपियाना बुजुर्ग, रामपुर माजरा, नया बांस, खेड़ा चौगानपुर, कुलेसरा, याकूबपुर, बरौला, होशियारपुर, मामूरा, न्यू बस्ती और मोरना सहित कई अन्य स्कूलों में बनाए गए हैं।

शिक्षा विभाग के अनुसार, इस सत्र में बिसरख ब्लॉक में सबसे अधिक करीब छह हजार नए छात्रों का नामांकन हुआ है, जबकि दादरी ब्लॉक में भी तीन हजार से अधिक छात्रों ने प्रवेश लिया है। यह बढ़ती संख्या सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों के बढ़ते भरोसे को दर्शाती है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img