AAP नेता सोमनाथ भारती का बड़ा आरोप, कहा- दिल्ली में बीजेपी ने साजिश रचकर जीत हासिल की

AAP नेता सोमनाथ भारती का बड़ा आरोप, कहा- दिल्ली में बीजेपी ने साजिश रचकर जीत हासिल की

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली में लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी का दबदवा रहा है। दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर बीजेपी की जीत हुई है। इंडिया गठबंधन ने पूरा जोर लगा दिया, लेकिन फिर भी दिल्ली में एक भी सीट हासिल नहीं कर सका। इसको लेकर आज आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि इंडिया गठबंधन के खिलाफ चुनाव में कैसे साजिश रची गई। सोमनाथ भारती ने बीजेपी के साथ-साथ चुनाव आयोग को भी आड़े हाथों लिया और बताया कि वह कैसे बीजेपी के लिए काम कर रहा है।

सोमनाथ भारती ने कहा कि आप अगर दिल्ली के सभी लोकसभा सीटों का आकलन करेंगे, तो पता चलेगा कि सभी सीटों पर बीजेपी और इंडिया गठबंधन को समान फीसदी वोट मिले हैं। बीजेपी को छह सीटों पर 52 से 53 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि इंडिया गठबंधन को 44 फीसदी वोट मिले हैं, यह भला कैसे संभव हो सकता है कि सभी सीटों पर एक समान वोट प्रतिशत मिले। इसके लिए मैंने चुनाव आयोग को 11 जून को एक पत्र लिखा और जवाब मांगा, लेकिन आयोग ने जवाब देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर आपको जवाब चाहिए तो कोर्ट से ऑर्डर लाना होगा।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img