उत्तर प्रदेश, नोएडा: एक सप्ताह में मिले डेंगू के 100 मरीज

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। जिलें में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सितंबर के पहले सप्ताह में डेंगू के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। मलेरिया विभाग के अनुसार, एक सप्ताह में 100 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। ऐसे में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 176 हो गई है।
जनवरी से अगस्त तक केवल 76 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी लेकिन सितंबर की शुरुआत में ही हर दिन औसतन 10 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। लगातार हो रही बारिश व जलभराव के कारण मच्छरों के पनपने की वजह से डेंगू के मामलों में वृद्धि हो रही है। कई मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के घरों और आसपास के इलाकों में एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव कराया है। मलेरिया विभाग की ओर से भी मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।विभाग की ओर से लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि लोग अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, पूरी बांह के कपड़े पहनें और मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि टीम की ओर से जगह-जगह निरीक्षण किया जा रहा है। लापरवाही बरतने वालों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img