Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida school Development: नोएडा के 35 स्कूलों में बने नए क्लासरूम, स्मार्ट शिक्षा से जुड़ेंगे विद्यार्थी

Noida school Development: नोएडा के 35 स्कूलों में बने नए क्लासरूम, स्मार्ट शिक्षा से जुड़ेंगे विद्यार्थी

नोएडा। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें जमीन पर बैठकर पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि शिक्षा विभाग ने मौजूदा सत्र 2024-25 में करीब 9 करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से 35 स्कूलों में नए क्लासरूम तैयार कर दिए हैं। इस पहल से छात्रों को बेहतर बैठने की सुविधा मिलेगी और एक ही कक्षा में कई सेक्शन चलाने की समस्या भी खत्म होगी।

शिक्षा विभाग के अनुसार, इन नए कक्षों का निर्माण जिले के चारों ब्लॉकों के स्कूलों में किया गया है, ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के छात्रों को समान रूप से लाभ मिल सके। पहले कई स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण एक ही कमरे में दो-दो कक्षाएं संचालित करनी पड़ती थीं, जिससे पढ़ाई पर असर पड़ता था। अब अतिरिक्त कक्षाएं बनने से पढ़ाई का माहौल बेहतर होगा और छात्रों को व्यवस्थित शिक्षा मिल सकेगी।

विभाग गांवों के बच्चों को आधुनिक और तकनीकी शिक्षा से जोड़ने पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। इसके तहत स्कूलों में आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लासेज की सुविधा विकसित की जा रही है, जिससे छात्र डिजिटल माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे और नई तकनीकों से परिचित होंगे। साथ ही विद्यालयों का कायाकल्प कर उन्हें मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने का भी लक्ष्य रखा गया है।

डीसी निर्माण अविनाश सिंह ने बताया कि जर्जर भवनों को खाली कराकर छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है और नए निर्माण के जरिए बेहतर वातावरण तैयार किया जा रहा है। वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने कहा कि छात्रों के शैक्षणिक विकास के लिए फर्नीचर, उपकरण और आधुनिक संसाधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सके।

उन्होंने बताया कि आईसीटी लैब में नियमित रूप से छात्रों को डिजिटल शिक्षा दी जा रही है और आने वाले सत्र 2025-26 के लिए भी जर्जर भवनों के सुधार हेतु शासन से बजट की मांग की गई है। बजट मिलते ही आगे के निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।

इन नए क्लासरूम का निर्माण कंपोजिट स्कूल पर्थला खंजरपुर, अगाहपुर, जलपुरा, गुलिस्तानपुर, नवादा रसूलपुर, तिलपता, देवला, गढ़ी चौखंडी, उस्मानपुर, चिपियाना बुजुर्ग, रामपुर माजरा, नया बांस, खेड़ा चौगानपुर, कुलेसरा, याकूबपुर, बरौला, होशियारपुर, मामूरा, न्यू बस्ती और मोरना समेत कई अन्य स्कूलों में किया गया है।

विभाग के अनुसार, बिसरख ब्लॉक में इस सत्र में सबसे अधिक छात्रों का नामांकन हुआ है, जहां करीब छह हजार नए छात्रों ने प्रवेश लिया है। वहीं दादरी ब्लॉक में भी तीन हजार से अधिक नए नामांकन दर्ज किए गए हैं। यह बढ़ती संख्या इस बात का संकेत है कि सरकारी स्कूलों की ओर अभिभावकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें